ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News:राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सख्त....दाखिल खारिज में गड़बड़ी करने के आरोप में सीओ से शो-कॉज

बिहार के एक CO ने पहले दाखिल खारिज आवेदनों को अस्वीकृत किया और बाद में उसी दस्तावेज पर स्वीकृति दे दी। शिकायत मिलने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।

Bihar News, दाखिल खारिज घोटाला, अंचल अधिकारी उदय प्रताप सिंह, अरेराज अंचल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार, दाखिल खारिज अनियमितता, East Champaran News, Land Mutation Bihar, CO Uday Pratap Singh, Bih
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के एक अंचल अधिकारी ने दाखिल-खारिज आवेदन में बड़ा खेल किया है. दाखिल खारिज के 16 आवेदनों को पहले अस्वीकृत कर दिया, फिर उसी दस्तावेज को स्वीकृत कर दाखिल खारिज किया. शिकायत के बाद राजस्व भूमि सुधार विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है.आरोपी अंचल अधिकारी से कई दफे स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उन्होंने अपना जवाब नहीं दिया है. 

सीओ ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने 13 मार्च 2026 को पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज अंचल के अंचल अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है. विभागीय सचिव ने कई पत्रों का उल्लेख किया है. जिसमें कहा गया है कि अंचल कार्यालय मदनपुर औरंगाबाद में पदस्थापन अवधि में ऑनलाइन दाखिल खारिज के कुल 16 याचिका को एक बार अस्वीकृत कर फिर से इसी दस्तावेज को स्वीकृत करने के मामले सामने आए हैं. सभी केस का अलग से स्पष्टीकरण एक पक्ष के अंदर उपलब्ध कराएँ.

कई बार पत्र लिखकर जवाब मांगा गया, पर सीओ ने नहीं दिया 

सचिव ने कहा है कि कई पत्रों के माध्यम से आपसे शो-कॉज पूछा गया. इसके बाद भी आपने जवाब नहीं दिया है, जो विभागीय आदेश की अवहेलना, लापरवाही कर्तव्य हीनता को दर्शाता है . एक बार फिर से निर्देश दिया जाता है कि आप केस वाइज अपना स्पष्टीकरण 15 दिनों के अंदर विभाग को उपलब्ध कराएँ. जवाब नहीं देने पर समझा जाएगा कि आपको कुछ नहीं कहना है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता