ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है

समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से भाषण देते हुए कार्यक्रम छोड़कर जा रही जीविका दीदी और महिलाओं को मजेदार अंदाज में टोका। उनका यह बयान चर्चा में है।

BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR News : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय के बियाडा स्थित सभा स्थल में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मंच से अपने संबोधन में एक बार फिर कार्यक्रम छोड़कर जा रही जीविका दीदी और अन्य महिलाओं को लेकर अपने अंदाज में टोका-टाकी की।


सीएम नीतीश कुमार ने मंच से कहा, “अरे कहां भाग रहे हैं? हम बंद कर दें क्या? काहे भाग रही हैं? हम तो देख रहे थे पहले उधर से जा रही थीं, अब पीछे से जा रही हैं। अगर सब भाग जाएगा तो हम छोड़ देते हैं, बोलिए हम छोड़ दें? जहां बैठी हैं वहीं बैठकर सुनिए। आप लोग हैं ना, सब लोग सुनिए। हाथ उठाकर बताइए, होगा ना भाषण? अभी देखिए उधर कैसे भाग रहा है। यहां तो सब चीज है, फिर भागते काहे हो? तब जानोगे, तब बताओगे।”सीएम के इस अंदाज पर सभा में मौजूद लोगों के बीच हल्की हंसी और चर्चा का माहौल बन गया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बेगूसराय पहुंची। सभा को संबोधित कर करते हुए CM ने कहा, 'हम लोगों की सरकार आपके लिए लगातार काम कर रही है। केंद्र भी लगातार मदद कर रही है। 2005 में NDA की सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है। हमारी सरकार आने से पहले पुरानी वाली सरकार ने बुरा हाल कर रखा था। शाम में लोग घर से निकलने से डरते थे। पहले शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। उन लोगों को काम रद्दी था।'


सीएम ने कहा कि पुरानी सरकार में आए दिन हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। हमारी सरकार आई तो हमने तेजी से कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवानी शुरू की। झगड़े बंद हुए। इसके बाद कहीं कहीं मंदिरों को लेकर भी विवाद होने लगा। हमने मंदिरों की भी बाउंड्री बनवाई। आज देखिए सब जगह शांति है। पुराने वालों के जैसा झगड़ा झंझट अब कहीं नहीं है।


पहले वाली सरकार को कभी भूलिएगा नहीं। उन लोगों का समय बहुत डराने वाला था। लोग शाम में डर के मारे घरों से नहीं निकलते थे। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। सब जगह उनके लोगों की पैरवी और सुनवाई होती थी। उन लोगों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ अपनों को बढ़ावा दिया। हमने 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है। आने वाले 5 सालों में हमने 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। अबकी बार युवाओं को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य और बढ़ाएंगे।