हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
28-Jul-2021 07:03 AM
PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में जल्द ही फिजिकल और हेल्थ ट्रेनर की बहाली होगी। सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों के पद पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने जल्द ही इसकी नियोजन प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी है। विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि इसके लिए प्रशासी पद वर्ग समिति की सहमति मिल चुकी है। अब अंतिम रूप से नियोजन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सरकार ने विधानसभा में इस बात की भी जानकारी दी है कि शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक के संवर्ग में भी आरक्षण की नीति समान रूप से लागू रहेगी। आपको बता दें कि पटना हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका के आलोक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साल 2019 में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन किया था। 8386 खाली पदों पर फरवरी 2020 में रिजल्ट भी जारी किया गया। इसमें 3523 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए लेकिन लंबे अरसे से यह अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।
मंगलवार को विधानसभा में इस मामले से जुड़ा सवाल आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने पूछा था। मंत्री ने इस पर सकारात्मक जवाब देते हुए इसकी जानकारी दी है। सरकार की इस घोषणा के साथ लगभग डेढ़ साल से इंतजार कर रहे हैं अभ्यर्थियों की उम्मीदें जगी हैं।