बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल
14-Aug-2022 04:09 PM
JHARKHAND: अक्सर यह बातें सुनने को मिलती है कि जनप्रतिनिधि या अधिकारी अपना इलाज सरकारी अस्पतालों में नहीं करवाते हैं। उनके बच्चे सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ते हैं। लेकिन ऐसी बात नहीं है। झारखंड के रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने अपना डिलीवरी सरकारी अस्पताल में कराया है। सदर अस्पताल में एडमिट ममता देवी को नॉर्मल डिलीवरी से पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।
एक विधायक का प्राइवेट नर्सिंग होम में ना जाकर सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराना इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक ममता देवी को बधाई दी है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा खूब होने लगी है। ममता देवी के प्रशंसकों ने भी डिलीवरी के बाद अस्पताल में लड्डू बांटें। सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब तारीफ हो रही है।
झारखंड के रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने सदर अस्पताल के जनरल वार्ड में एक बच्चे को जन्म दिया। सदर अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी से उन्हें बेटा हुआ है। एक विधायक का प्राइवेट अस्पताल में न जाकर एक सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराना सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है। लोग ममता देवी के इस फैसले का सम्मान कर रहे है। सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।
रामगढ़ विधायक ममता देवी का कहना है कि मैंने अपना डिलीवरी सरकारी हॉस्पिटल में कराने का मन इसलिए बनाया ताकि सरकारी अस्पतालों पर लोगों का भरोसा बना रहे। वे भी अपना इलाज सरकारी अस्पतालों में करा सकें।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ममता देवी को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ से माननीय विधायक और बहन श्रीमती ममता देवी जी को संतान प्राप्ति की अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुशी के इस शुभ अवसर पर उनके परिवारजनों को भी हार्दिक शुभकामनाएं।
