ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

खबर पर मुहर : सरकार ने धान अधिप्राप्ति की समय सीमा बढ़ाई, अब 21 फरवरी तक होगी खरीद

28-Jan-2021 01:40 PM

PATNA : धान अधिप्राप्ति को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान बड़ा फैसला किया है. फर्स्ट बिहार ने पहले ही खबर बताई थी कि सरकार धान अधिप्राप्ति की समय सीमा को बढ़ा सकती है और अब इस संबंध में फैसला ले लिया गया है. 31 जनवरी को खत्म हो रही धान अधिप्राप्ति की समय सीमा बढ़ाकर 21 फरवरी कर दी गई है.


आपको बता दें कि पहले से निर्धारित तारीख तक धान की खरीदारी नहीं होने की वजह से किसानों ने सरकार से धान अधिप्राप्ति की अंतिम तारीख को बढ़ाने की मांग की थी जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभागीय मंत्री विजेंद्र यादव, मुख्य सचिव दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर समय सीमा को 21 फरवरी तक बढ़ा दिया है. 


गौरतलब है कि बिहार में कई जिलों में किसानों को ठंड के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कड़ाके की ठंड के कारण धान की कटाई में देरी होने और फसल में नमी होने के कारण पैक्स द्वारा उसे खरीदने से इंकार किये जाने के बाद लाखों किसान बड़ी मुश्किल में हैं. धान की खरीद नहीं होने से किसानों को आर्थिक और कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है. ऐसे में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने भी सरकार से आग्रह किया है कि धान अधिप्राप्ति की तारीख 31 जनवरी 2021 से बढ़ा दी जाए जिसके बाद सरकार ने यह बड़ा फैसला लेकर किसानों को राहत दी है.