ब्रेकिंग न्यूज़

Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा

Home / news / 'सरकारी कर्मियों को आज मिलेगा दिवाली गिफ्ट ...,' 10 लाख लोगों के डीए...

'सरकारी कर्मियों को आज मिलेगा दिवाली गिफ्ट ...,' 10 लाख लोगों के डीए में होगी बढ़ोतरी; नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज

03-Nov-2023 08:15 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार सरकार सरकारी कर्मियों को दीपावाली का तोहफा देने जा रही है। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इस दौरान सरकारी सेवकों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते पर हरी झंडी दी जा सकती है। यह बैठक आज दोपहर 11 बजे बुलाई गयी है। ऐसे में इस बैठक में दिवाली से पहले राज्यकर्मी और पेंशनभोगी को 10 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। 


दरअसल, बिहार में सरकारी कर्मियों और पेंशन भोगियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। वहीं सरकार द्वारा अब डीए बढ़ाए जाने के बाद राज्यकर्मियों की सैलरी में करीब 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होगी जसके बाद कर्मियों को मिलने वाला भत्ता 46 फीसदी हो जाएगा। मतलब की यदि अगर किसी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये प्रतिमाह है तो 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता के हिसाब से आपको 12,600 रुपये डीए मिलता है। अब अगर राज्य सरकार चार फीसदी भत्ता बढ़ाती है तो 30,000 की बेसिक सैलरी पर 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता के हिसाब से 13,800 रुपये डीए मिलेगा। 


 मिली जानकारी के अनुसार मंहगाई भत्ता में 4 फीसदी इजाफा का लाभ करीब 5 लाख सरकारी सेवकों को मिलेगा।  करीब इसी संख्या में यानी 5 लाख के करीब पेंशन धारकों को भी यही लाभ मिलेगा। पिछले सप्ताह यानी 18 अक्टूबर को ही केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मियों के मंहगाई भत्ता में 4 फीसदी इजाफा किया था. यह लाभ केंद्रीय कर्मियों को 1 जुलाई 2023 से मान्य होगा। वहीं अब उसी तर्ज पर नीतीश सरकार भी दिवाली के पहले राज्य के 10 लाख वेतन और पेशन धारकों को इसका लाभ मिल सकता है। 


आपको बताते चलें कि, राज्य कैबिनेट ने इस चार प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी देने के बाद । इस बढ़े हुए भत्ता का लाभ लेने वालों की कुल संख्या 10 लाख है। इससे राज्य सरकार का सालाना 863 करोड़ अतिरिक्त खर्च होगा। डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कर्मियों को इसका लाभ जुलाई 2023 से दिया जा सकता है। इसके साथ ही दिसंबर की सैलरी के साथ एरियर मिलने की संभावना है।