पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
22-Feb-2024 12:06 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आज सदन के सदस्यों के तरफ से कई गंभीर सवाल पूछे जा रहे हैं। ये सभी सवाल कृषि विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और सहकारिता विभाग से जुड़े हुए हैं। ऐसे में आज भाजपा के एक विधायक ने खुद के ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि - सरकार में भ्रष्ट अधिकारी बैठे हुए हैं जो विधायक की बात नहीं सुनते हैं।
दरअसल, भाजपा के विधायक ललन पासवान ने कहा कि हमारे विधानसभा इलाके में एक घर के पास ही एक सरकारी स्कूल हैं, जहां कुछ दिन पहले तक स्टूडेंट को आने के लिए महज 50- 60 मीटर की दूरी तय करनी होती थी और इसको लेकर बहुत ही बेहतर ग्रामीण सड़क का भी निर्माण करवाया गया था। लेकिन, अब स्कूल के आस- पास कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। ऐसे में बच्चों को स्कूल आने के लिए लंबा रास्ता तय करना होता है इस दौरान उन्हें मुख्य सड़क यानी NH पर आना होता है, ऐसे में सड़क दुर्घटना की संख्या बढ़ गई है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बात सिर्फ इतनी नहीं है की कब्ज़ा कर लिया गया है बल्कि बात यह है कि जब इस मामले को लेकर ग्रामीण पदाधिकारी यानी आरओ के पास जाकर शिकायत की जाती है और एक नहीं सुनी जाती है और हमारी बातों की अनदेखी की जाती है। इसकी वजह है कि वो भ्रष्ट हैं और सरकार को चुना लगा रहे हैं। पिछले दिनों जी फंड की राशि आई तो इन्होंने इसका गलत उपयोग किया। इतना ही नहीं जब विधायक होने के नाते हमने उनसे काजगात की मांग की तो वह भी नहीं दिया गया।
उधर, अपनी ही पार्टी के विधायक की बात सुन विभगीय मंत्री सह बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक जी यदि ऐसी बात कह रहे हैं तो इसकी जांच करवाई जाएग। लेकिन, तभी विधायक वापस से खड़े ही गए और कहा कि बात सिर्फ जांच की नहीं है बल्कि अधिकारी पर एक्शन की है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री ने यह कहा कि पहले जांच हो जाने दिजिये उसके बाद एक्शन भी किया जाएगा।