ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: बिहार के 15 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, जानिए.. कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? Bihar Weather Update: बिहार के 15 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, जानिए.. कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? जमुई में 50 लाख की डकैती का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख से अधिक कैश भी बरामद कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध की योजना बना रहे 5 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार पटना में 20 जनवरी को सुधा की “दही खाओ ईनाम पाओ” प्रतियोगिता, इस मोबाइल नंबर पर करायें अपना रजिस्ट्रेशन पूर्णिया के वीभत्स गैंग रेप का मुख्य आरोपी जुनैद सांसद पप्पू यादव का करीबी? वायरल फोटो से चर्चाओं का बाजार गर्म खेलते-खेलते बुझ गईं दो नन्हीं जिंदगियां: पोखर में डूबने से सुपौल में दो बच्चियों की मौत प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का भव्य स्वागत, धर्म-श्रमदान और समाज सेवा पर दिये संदेश PATNA: बैंक डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड का खुलासा, 3 शूटर गिरफ्तार Bihar Top News: नीतीश ने दी बुजुर्गों को बड़ी राहत, अंडरग्राउंड होंगे बिजली के तार, तेजप्रताप यादव को NDA में शामिल होने का न्योता

Winter Care Tips: सर्दियों में होंठ फटने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, सॉफ्ट रहेंगे लिप्स

Winter Care Tips: सर्दियों में होंठ फटने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, सॉफ्ट रहेंगे लिप्स

08-Dec-2024 04:20 PM

By First Bihar

DESK: सर्दियों में होठ फटने की समस्या से लगभग हर लोग परेशान रहते हैं। ठंड बढ़ते ही होठों की त्वचा अधिक शुष्क हो जाती है। जिसके कारण होंठ फटने लगती है और त्वचा सूख जाती है। कभी-कभी तो होंठ से खून निकलने लगता है जिससे दर्द होने लगता है। 


इससे निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के क्रीम लगाते हैं। हम आपको फटे होंठों को ठीक करने के घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। इन उपायों से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और अपने होंठो को मुलायम रख सकते हैं।  


होंठ के फटने से रोकने का घरेलू उपाय

(1) फटे होंठों को ठीक करने के लिए आप घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। होंठ पर घी और मक्खन लगा सकते हैं। यह प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है। 

(2) फटे होंठों पर शहद लगाएं और कुछ समय के बाद इसे अच्छे से धो लें। शहद लगाने से होंठ मुलायम होगा और इसके फटने की समस्या दूर होगी। 

(3) फटे होंठ पर नारियल का तेल भी लगाया जा सकता है। नारियल तेल फटे होंठ को ठीक करता है इसलिए ठंड के मौसम में कई बार नारियल तेल लगाये।   


(4) एलोवेरा जेल भी होंठों पर लगाया जा सकता है। इससे सूजन और जलन कम होता है और होंठ फटने से बचाता है।

(5) वही पर्याप्त पानी पीना चाहिए जिससे शरीर में नमी बनी रहेगी और होंठों के फटने की समस्या कम होगी। 

(6) घरेलू नुस्खे के साथ-साथ आयुर्वेद में तिल और बादाम का तेल उपयोगी माना जाता है। वही गुलाब जल, नीम का तेल, कपूर और सरसों का तेल भी होंठ फटने पर आयुर्वेदिक उपचार है। यह होंठों को नमी देता है और फटी त्वचा को ठीक करता है। होंठों को स्वस्थ और मुलायम बनाने में यह सहायक होता है।