Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
18-Feb-2021 11:44 AM
BETTIAH : बेतिया में सरस्वती पूजा के मौके पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं का भोजपुरी गानों पर नाचते हुए वीडियो बहुत तेजी से वायरल होता जा रहा है. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि एक तरफ माता सरस्वती की प्रतिमा विराजमान है तो वहीं दूसरी तरफ छात्र-छात्राएं बॉलीवुड और भोजपुरी गानों पर थिरकती दिखाई दे रहे हैं. वहीं कॉलेज में जमा भीड़ उसका आनंद उठा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में छात्रों द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था. पूजा की रात में मस्ती का भी पूरा इंतजाम था. DJ की साउंड पर बेधड़क भोजपुरी और बॉलीवुड गाने बजाये जा रहे थे. इन गानों पर लड़कियां डांस भी कर रही थी.
गौरतलब है कि जगह-जगह हुए सरस्वती पूजा आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं का डांस करते कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई जगहों पर अश्लील गाने भी बजे और कई कई जगहों पर बार-बालाओं के ठुमके भी लगवाए गए हैं.