शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
13-Nov-2022 04:03 PM
BUXAR: बिहार के धर्म नगरी कहे जाने वाले बक्सर में आयोजित सनातन संस्कृति समागम में मंच पर मौजूद बक्सर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपना आपा खो बैठे। अश्विनी चौबे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया तो पता चला कि मंच के पोडियम में लगा माइक खराब हो गया है। इसी दौरान मंच पर मौजूद एक शख्स जब दूसरी लेकर उन्हें देने के लिए पहुंचा तो वे आपे से बाहर हो गए और डांट फटकार लगाते हुए अश्विनी चौबे ने शख्स की हाथ से माइक छीन लिया और उसे धक्का देकर हटाने लगे। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, बक्सर के अहिल्या उद्धार स्थली अहिरौली में सनातन संस्कृति समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर से लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। पिछले दिनों आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 7 नवंबर से शुरू होकर आगामी 15 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 9 राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावे 5 राज्य के राज्यपाल, 2 राज्य के उपमुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं को शामिल होना है। इसी बीच सनातन संस्कृति समागम कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं। जैसे ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करने के लिए अश्विनी चौबे बोलना शुरू करते हैं उन्हें पता चलता है कि पोर्डिमय में लगी माइक खराब है, इसके बाद उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मंच पर मौजूद एक शख्स जैसे ही उन्हें दूसरी माइक लाकर देता है अश्विनी चौबे उसपर बरस पड़ते हैं। इस दौरान अश्विनी चौबे ने न सिर्फ उस शख्स को जोरदार डांट लगाया बल्कि उसके हाथ से माइक छीनकर धक्का भी दे दिया। इस घटना को देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।