ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / ‘वोट की ताकत पहचान हनुमान की तरह रावण की लंका जलानी होगी’ संकल्प...

‘वोट की ताकत पहचान हनुमान की तरह रावण की लंका जलानी होगी’ संकल्प यात्रा के दौरान खगड़िया में गरजे सहनी

06-Oct-2023 07:30 PM

By First Bihar

KHAGARIA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज अपनी निषाद आरक्षण  संकल्प यात्रा के दौरान खगड़िया पहुंचे। सहनी बीते 25 जुलाई से संकल्प यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान वे लोगों को निषाद आरक्षण को लेकर संघर्ष करने के लिए जागरूक कर रहे हैं तथा संघर्ष और लड़ाई लड़ने के लिए संकल्प दिला रहे हैं। 


निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में खगड़िया पहुंचे सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमलोगों के पास सबसे बड़ा हथियार वोट का अधिकार है लेकिन हमें इस ताकत को हनुमान की तरह पहचानने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि हनुमान को जब अपनी ताकत का एहसास हुआ तो रावण की लंका जला दी। हमें भी इस वोट के ताकत को पहचानना होगा। जो हमारी सुनेगा, उसकी हम सुनेंगे जो हमारी नहीं सुनेगा उसकी हम नहीं सुनेंगे। 


मुकेश सहनी ने लोगों के बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी करवाया। उन्होंने कहा कि कई अन्य राज्यों में यह आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन आज बिहार, यूपी और झारखंड में इस आरक्षण को लेकर संघर्ष करना पड़ रहा है। शुक्रवार की यात्रा झीमा से शुरू हुई, उसके बाद बलुआही, रोहरी दुर्गा स्थान होते हुए गांधी उच्च विद्यालय, बेलदौर पहुंची। 


वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि पहले सभी लोग आदि मानव थे लेकिन जब मानव बने तो जाति, धर्म में बांट दिया गया। आज कई जातियों में 95 प्रतिशत अमीर हैं जबकि कई जातियों में 95 प्रतिशत लोग गरीब हैं। हमें अपने अधिकार की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अगर निषादों को आरक्षण पहले मिल गया होता तो आज निषाद के बच्चों को नदी में मछली नही मारना पड़ता। उन्होंने कहा कि जिस समाज के लोगों ने यह लड़ाई आगे लड़ी वह आगे बढ़ गए।


news image


news image


news image