ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

संजीव हंस मामले में ED ने शिकंजा कसा: IAS अधिकारी के करीबी RLJP नेता सुनील सिन्हा से दूसरी बार पूछताछ जारी, बोले- उनसे मेरा पुराना रिश्ता

25-Jul-2024 12:21 PM

By First Bihar

PATNA: रेप और भ्रष्टाचार के आरोपी बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस के मामले में ईडी ने अपनी जांच तेज कर दी है। संजीव हंस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी को छापेमारी में जो पुख्ता सबूत मिले हैं उससे बिहार के कई बड़े अधिकारी और सफेदपोश ईडी की रडार पर आ गए हैं। ईडी IAS अधिकारी के करीबी RLJP नेता सुनील सिन्हा से दूसरी बार पूछताछ कर रही है।


दरअसल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और बिजली विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद ईडी की टीम ने संजीव हंस के पटना स्थित आवास से लेकर दिल्ली और पुणे तक उनके ठिकानों पर पिछले दिनों छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान संजीव हंस के घर से आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेज ईडी के हाथ लगे थे।


ईडी के रडार पर अब संजीव हंस के करीबी बिहार के कुछ वरिष्ठ अधिकारी और सफेदपोश भी आ गए हैं और अब प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने संजीव हंस के करीबियों से पूछताछ शुरू कर दी है। ईडी ने रालोजपा के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा को पटना स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है, जहां उनसे दूसरी बार पूछताछ हो रही है। इससे पहले 19 जुलाई को ईडी ने संजीव सिन्हा से पूछताच की थी।


जानकारी के अनुसार, रालोजपा के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा आईएएस अधिकारी संजीव हंस के पुराने पार्टनर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईडी को शक है कि सुनील सिन्हा संजीव हंस की बेनामी संपत्ति के राजदार हैं और उनसे अहम जानकारियां मिल सकती है। यही वजह है कि ईडी ने संजीव हंस के पुराने पार्टनर सुनील सिन्हा को दूसरी बार पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है।


पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे सुनील सिन्हा ने कहा कि दूसरी बार क्या तीसरी बार भी ईडी के लोग बुलाएंगे तो हमको आना होगा। संजीव हंस के जुड़े सवाल ईडी के द्वारा पिछली बार पूछे गए थे। संजीव हंस से तो मेरा रिश्ता बहुत पुराना है लेकिन संजीव हंस इतना न लूट खसोट करने लगे, सरकारी खजाने का पैसा लूटकर जहां-तहां सेविंग करने लगे, सरकारी पैसा कभी पचता है?

फर्स्ट बिहार के लिए पटना से शैलेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..