बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली
09-Dec-2024 05:44 PM
By First Bihar
DELHI: संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल कल यानी 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। मल्होत्रा का कार्यकाल अगले तीन साल के लिए होगा।
RBI के कामकाज का पुराना अनुभव
मल्होत्रा 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इनमें डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के सचिव और आरबीआई के डायरेक्टर भी शामिल हैं। उनकी शिक्षा आईआईटी कानपुर और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से हुई है।
मल्होत्रा के पास आरबीआई के कामकाज का गहरा अनुभव है। वे पहले से ही आरबीआई के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य हैं। सरकार ने उन्हें गवर्नर के पद के लिए इसलिए चुना है क्योंकि उनके पास आवश्यक योग्यता और अनुभव है।
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नियुक्ती महत्वपूर्ण
शक्तिकांत दास ने अपने कार्यकाल में कोविड-19 महामारी और महंगाई जैसी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। हालांकि, उनके कार्यकाल का विस्तार नहीं किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। मल्होत्रा के नेतृत्व में आरबीआई आने वाले समय में कई चुनौतियों का सामना करेगा, जिनमें महंगाई को नियंत्रित करना, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और वित्तीय स्थिरता बनाए रखना शामिल है।
