Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच
22-Dec-2019 12:51 PM
PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। डॉ संजय जायसवाल को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी के चुनाव पदाधिकारियों ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा है।
प्रदेश कार्यालय में बिहार बीजेपी के राज्य परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ संजय जायसवाल के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए डॉ संजय जयसवाल की तरफ से शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। आज नाम वापस लेने की समय सीमा खत्म होने के साथ ही डॉ जायसवाल निर्वाचित घोषित कर दिए गए।
राज्य परिषद की बैठक में बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के अलावे बिहार चुनाव पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत भी शामिल हुए। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक के साथ-साथ सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पूर्व सांसद, विधायक जिलाध्यक्ष भी पहुंचे। बीजेपी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया के मुताबिक राज्य में 60 फ़ीसदी जिला स्तरीय पदों पर चुनाव संपन्न करा लिए जाने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गय़ा। जीत के बाद बधाइयों का तांता लग गया है. बीजेपी एमएलसी संजय मयूख और भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने जायसवाल को बधाई दी हैं.