ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

'संगिनी' मुहिम में योगदान देने वाले करीब 200 लोगों को किया गया सम्मानित, अतिथियों का हुआ स्वागत

'संगिनी' मुहिम में योगदान देने वाले करीब 200 लोगों को किया गया सम्मानित, अतिथियों का हुआ स्वागत

19-Sep-2022 06:45 PM

PURNEA: NOBA GSR के तहत चल रही 'संगिनी' मुहिम, में अपना योगदान देने वाले दानियों को सम्मानित किया गया। पूर्णिया के रविवंश नारायण मिश्रा, विद्या बिहार आवासीय विद्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रमेश चंद्र मिश्रा, अमरिंदर सिंह, रिकी गिरधर, आर के शर्मा उदय शंकर प्रसाद, रुपेश जी के हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया। आरके पॉल द्वारा आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि NOBA GSR के तहत चल रही 'संगिनी' मुहिम, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को पीरियड्स के प्रति जागरूक करना एवं उनसे होने वाले बीमारियों को रोकथाम हेतु शुरू की गई है l साथ ही गांव-गांव तक सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाकर, मात्र 2 रुपए में सैनिटरी पैड उपलब्ध कराना और पीरियड्स के प्रति जागरूक करना संस्था का मूल उद्देश्य है l विगत 6 माह में NOBA GSR की टीम ने 'संगिनी' मुहिम के तहत 120 गांवों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाए। 


वहीं पूर्णिया जिले में 45 सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाए गए है। इस उपलक्ष्य में NOBA GSR की टीम ने सहयोग किए अतिथियों को रविवंश नारायण मिश्रा ऑडिटोरियम, विद्या बिहार आवासीय विद्यालय, पूर्णिया में अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत एवं विद्यालय गीत के साथ की गई। फिर छात्रों ने गणेश स्तुति, लोक नृत्य कौन दिशा में, उड़िया लोक नृत्य, असमिया लोक नृत्य, कत्थक जैसे कार्यक्रम में आए अतिथियों ने तालियों की गूंज से ऑडिटोरियम का माहौल गूंज उठा साथ ही छात्रों ने सबका दिल जीत लिया।


इस कार्यक्रम में पूर्णिया जिले से लगभग 200 लोगों को सम्मनित किया गया, जिसमे आए डॉ देवी राम, रंजीत कुमार पॉल, बीपी पाटोदिया, अमरिंदर सिंह, रिकी गिरिधर, सुजीत प्रसाद, जमीयत मल, उदय शंकर प्रसाद सिंह, डॉक्टर पीके चौधरी, रमेश झा, अरविंद कुमार भोला, प्रकाश नौलखा, रूपेश कुमार सिंह, धनंजय ओझा एवं अन्य को धन्यवाद के साथ अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में आए अतिथियों ने कहा कि संगिनी मुहिम समाज में जागरूकता बढ़ा रहा है और इस संस्था में सहयोग कर बहुत खुशी हो रही है हमारा सहयोग महिलाओं को काम आ रही है और आगे भी जरूरत पड़ने पर सहयोग के लिए हम सब तत्पर हैं। कार्यक्रम के समापन के समय रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि संगिनी मुहीम के तहत अभी तक कोशी कमिशनरी एवं पूर्णिया जिले में 45 सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाए गए हैं और आगे इस साल तक 185 मशीन लगा दिए जाएंगे।