ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद

‘सनातन धर्म का अपमान कर रहा I.N.D.I.A गठबंधन’ उदयनिधि स्टालिन पर अमित शाह का तीखा हमला

03-Sep-2023 03:12 PM

By First Bihar

DESK: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान को लेकर देश में सियासी घमासान छिड़ गया है। उदयनिधि स्टालिन के यह कहने पर कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए, बीजेपी के साथ साथ एनडीए के सहयोगी दल हमलावर हो गए हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान को लेकर जोरदार हमला बोला है।


राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि दो दिन से I.N.D.I.A गठबंधन सनातन धर्म का अपमान कर रहा है। I.N.D.I.A गठबंधन के दो प्रमुख दल डीएमके और कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता कह रहे हं  कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए। शाह ने कहा कि इन लोगों ने वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए हमारी संस्कृति का अपमान किया है।


उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस नेता वोट बैंक के लिए सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया, इससे पहले मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि बजट पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, लेकिन हम कहते हैं कि पहला हक गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला बोला।