ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल

संविधान खतरे में है, झंझारपुर में बोले मुकेश सहनी..लोकतंत्र नहीं राजतंत्र के अनुरूप हो रहा काम

26-Apr-2024 08:02 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने झंझारपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज सरकार ऐसा काम कर रही है जो सरकार को नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश मे संविधान के अनुरूप काम नहीं हो रहा है, संविधान खतरे में है। 


झंझारपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सन ऑफ मल्लाह के नाम से जाने जाने वाले मुकेश सहनी ने कहा कि देश और लोगों के विकास के लिए सरकार बनाई जाती है, यही कारण है कि पांच साल में चुनाव आता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुना करने, काला धन लाने, प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब तक उन्होंने कोई काम नहीं किया। 


उन्होंने कहा कि जब सरकार ने काम नहीं किया तो ऐसी सरकार को बदल देना है। उन्होंने कहा कि एक विपक्ष के नाते वे इसी से जुड़ा सवाल पूछ रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज हिन्दू - मुस्लिम की बात की जा रही है, मंदिर मस्जिद की बात की जा रही है, यह सरकार का काम नहीं है। सरकार का काम अस्पताल और स्कूल बनवाना है। 


उन्होंने साफ लहजे में कहा कि आज सरकार लोकतंत्र के मुताबिक नहीं राजतंत्र जैसी चल रही है। आज दो राज्य के मुख्यमंत्रियो को जेल में डाल दिया गया। एमएलए को खरीद लिया जा रहा है, सरकार गिरा दी जाती है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे भी कुर्सी से चिपके रहते हैं। सरकार बदलने से विकास अवरुद्ध होता है।