हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
06-Nov-2019 07:45 AM
SAMASTIPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। समस्तीपुर के सरायरंजन स्थित नरघोघी में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का आज शिलान्यास होगा। इस मौके पर सीएम नीतीश के अलावा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहेंगे।
समस्तीपुर स्थित राम जानकी मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर कुल 591 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें केंद्र की तरफ से 113 करोड़ और राज्य सरकार 478 करोड़ की राशि खर्च करेगी। 500 बेड वाले इस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का भवन 6 मंजिला होगा।
मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट नीट के तहत यहां 100 छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। इसके अलावा कॉलेज में एएनएम, जीएनएम, पारा मेडिकल और नर्सिंग कोर्स इसकी भी पढ़ाई होगी। अस्पताल में एडवांस ओपीडी, आईसीयू, लेबर रूम, मॉडल ऑपरेशन थिएटर, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी के साथ-साथ ब्लड बैंक भी होगा। सरकार इस पूरे मेडिकल कॉलेज कैंपस में हर तरह की सुविधा मुहैया कराएगी।