ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
24-Jul-2021 07:39 AM
By Ramesh Rai
SAMSTIPUR : समस्तीपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक नाव शांति नदी में पलट गई। शुक्रवार की देर शाम हुई इस दुर्घटना के बाद 7 लोग लापता थे जिनमें से चार का शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के नाम पर एक दर्जन लोग सवार थे।
यह हादसा समस्तीपुर जिले के चकमेहसी ढाला के पास हुआ। शांति नदी में लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से 4 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है जबकि 7 लोग बीती रात से लापता थे। काफी मशक्कत के बाद अबतक 4 लोगों का शव निकाला जा सका है।
जानकारी के मुताबिक चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव के लोग नाव पर सवार होकर चकमेहसी थाना ढ़ाला से गांव की ओर जा रहे थे कि तटबंध से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर तेज आंधी उठने के कारण नाव अचानक नदी पलट गई। जिसके कारण नाव पर सवार लोग पानी में डूब गए। जब आसपास के लोगों ने नाव को डूबते देखा तो शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से 4 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। सूचना मिलते ही चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद किशोर टूडू स्थानीय गोताखोरों के साथ घटनास्थल के पास पहुंच कर लोगों की तलाश में जुट गए। लेकिन रात होने की वजह से बाकी लोगों को निकालने मदन परेशानी हुई। अब हादसे में मारे गए लोगों का शव निकाला जा रहा है।