हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
06-Nov-2019 09:39 AM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : समस्तीपुर के रेलवे स्क्रैप डिपो में भीषण आग लगने से करोड़ों के नुकसान की खबर है. आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है.
आग पर काबू पाने के लिए समस्तीपुर के अलावे आसपास के जिलों दरभंगा,बेगूसराय और मुजफ्फरपुर से भी 17 फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, फिर भी अभी तक पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया गया है.
बता दें कि इस स्क्रैप डिपो में पूरे समस्तीपुर रेल मंडल का काफी बड़े मात्रा में रेलवे की नष्ट की गई बोगियों और भवनों से अलग-अलग तरह के स्क्रैप को रखा जाता है. फिर टेंडर के माध्यम से रेलवे इसे बेच देता है. माना जा रहा है कि इस भीषण आग से रेलवे को करोड़ों का नुकसान हुआ है. इसमें लकड़ी, प्लास्टिक, फाइबर, रबड़, कीमती मेटल होने के वजह से साधारण तरीके से आग बुझाने में फायरब्रिगेड टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मामले की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर के डीआरएम, रेल कमांडेंट समेत कई वरीय पदाधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं.