ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / समस्तीपुर में पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा, एक साल पहले...

समस्तीपुर में पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा, एक साल पहले दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई थी बीवी

23-Nov-2019 06:41 PM

SAMASTIPUR : पति, पत्नी और प्रेमी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है. दरअसल एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा. एक साल पहले पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई थी. पति अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ लेकर थाने पहुंचा. जहां दोनों ने जमकर ड्रामेबाजी की. थाने के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने जैसे-तैसे समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. 


घटना जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां शहर के ओवरब्रिज पर घर से फरार अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर एक पति ने जमकर हंगामा किया. दोनों को रंगेहाथ पकड़ने के बाद पति अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को लेकर थाने पहुंचा. जहां दोनों ने मिलकर खूब ड्रामेबाजी की. मौका मिलते ही पत्नी थाने से भी फरार हो गई. इसके बाद काफी दूर तक महिला आगे-आगे भागती रही और पीछे-पीछे उसका पति पकड़ो-पकड़ो करते हुए दौड़ता रहा. बाद में पुरुष को शोर मचाते देख ओवरब्रीज के सामने खड़े ट्रैफिक जवानों ने भाग रही महिला को पकड़ लिया. फिर उसे महिला थाना के हवाले किया गया.



पति का कहना है कि प्रेमी के साथ रहने के बावजूद उसकी पत्नी उससे खुराकी के लिए रुपये मांगती है. जिसको लेकर पत्नी ने उस पर केस भी कर रखा है. पति ने कहा कि हमेशा धमकी देकर पैसे वसूलने का दबाव बनती रहती है. एक साल पहले दो बच्चों को लेकर पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई थी. बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पत्नी को महिला थाने में रखा गया है.