पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
25-Feb-2024 07:13 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा पर हैं। पूरे बिहार का भ्रमण कर रहे हैं और अपनी बातें रख रहे हैं। आज यात्रा का छठा दिन है। तेजस्वी आज वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी दौरे पर हैं। जन विश्वास यात्रा के क्रम में वैशाली के बाद तेजस्वी यादव समस्तीपुर पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
तेजस्वी यादव ने इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। अपने समर्थकों की भारी भीड़ से गदगद तेजस्वी ने कहा कि पूरे देश मे लूट मची हुई है, मोदी जी कहाँ कुछ किए हैं, फिर भी वोट मोदी को,आखिर क्यों? आगामी लोकसभा चुनाव में आपलोग मोदी जी को वोट क्यों देंगे? एक युवा पर भरोसा कीजिए। सब मिलकर नया बिहार बनाइये..
दस लाख नौकरी देने के अपने वायदे को दुहराते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वे मुख्यमंत्री तो नहीं बने फिर भी सिर्फ 17 महीने में 5 लाख लोगों को उसी मुख्यमंत्री के हाथों नौकरी दिलवाने का काम किया जो 2020 में कहते थे कि कैसे नौकरी देगा, पैसा अपने बाप के पास से लाकर देगा क्या? तेजस्वी यादव ने लोगों से 3 मार्च को पटना में आहूत रैली में भागीदारी के लिए भारी संख्या पहुंचने की अपील की। इससे पहले समस्तीपुर में आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान महागठबंधन में शामिल तमाम दलों के बैनर पोस्टर लिये कार्यकर्ता यात्रा में शामिल थे।