मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
08-Dec-2019 01:20 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : हैदराबाद,बक्सर और फिर समस्तीपुर में हुई एक नाबालिग लड़की की हत्या और एक युवती को जिंदा जला दिए जाने की घटना पर संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा के नेतृत्व में आयोग की टीम रविवार को समस्तीपुर पहुंची। उन्होनें दोनों घटना पर अबतक हुई पुलिसिया कार्रवाई पर समस्तीपुर एसपी विकास वर्मन समेत पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
एसपी ने महिला आयोग की टीम को बताया है कि बंगड़ा में मिली नाबालिग छात्रा की शिनाख्त अब तक नही हुई है,उसके डेडबॉडी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के साथ रेप होने की पुष्टि नहीं हुई है।गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी।जबकि वारिसनगर के गोही चौर में जलाकर मार दी गई युवती की पहचान भी नही हो पाई है।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से शव के अवशेष और दूसरी साक्ष्य को इकठ्ठा कर ले गई है वहीं बचे हुए हाथ के पार्ट को डीएनए जांच में भी भेजा गया है।
महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जाहिर करते हुए बताया कि पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच कर रही है।उम्मीद है कि जल्द ही दोनों मामलों का खुलासा हो जाएगा।
वहीं हैदराबाद में गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराने के मामले पर मची राजनीतिक बहस पर महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा कि हैदराबाद पुलिस की यह कार्रवाई बिल्कुल सहीं है।जिस तरह से बच्चियों,लड़कियों और महिलाओं के साथ रेप की घटना हो रही है,इसी तरह से आरोपियों का एनकाउंटर कर देने से बदमाशों में डर पैदा होगा और वे इस तरह की घटना करने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर होंगे।