ब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन

समस्तीपुर के इंजीनियर का अपहरण, नीतीश कुमार से पत्नी ने लगाई गुहार, कैंसर पीड़ित 5 साल का बेटा और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

समस्तीपुर के इंजीनियर का अपहरण, नीतीश कुमार से पत्नी ने लगाई गुहार, कैंसर पीड़ित 5 साल का बेटा और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

03-Feb-2021 08:58 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले एक इंजीनियर का अपहरण हो गया है. जिस इंजीनियर को किडनैप किया गया है, उसकी पत्नी ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार और देश के गृह मंत्री अमित शाह से गुहार लगाई है. इंजीनियर के बेटे की उम्र 5 साल है, जो कैंसर से पीड़ित है. 7 साल की एक मासूम बच्ची भी है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


दरअसल समस्तीपुर के खानपुर के रहने वाले रामकुमार दिवाकर जो अरुणाचल प्रदेश में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम कर रहे थे. उनका और उनके एक सहयोगी इंजीनियर का अपहरण विगत 21 दिसम्बर को उल्फा उग्रवादियों द्वारा उनके साइट से ही कर लिया गया था. अपहरण की जानकारी मिलने के बाद से समस्तीपुर में उनकी पत्नी, एक कैंसर पीड़ित 5 साल का बेटा, एक 7 साल की बेटी के साथ ही सभी परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. परिजन के मुताबिक वे लोग बिहार के मुख्यमंत्री से लेकर देश के गृह मंत्री और कई बड़े अधिकारियों तक लिखित रूप से रामकुमार की सकुशल रिहाई को लेकर गुहार लगा चुके है लेकिन उन्हें अबतक कहीं से भी न्याय का भरोसा नहीं मिला है. 


अरुणाचल प्रदेश के मीडिया में प्रसारित खबर से उन्हें यह जानकारी मिली है कि उल्फा उग्रवादियों ने सरकार को 15 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है कि उन्हें 15 करोड़ की फिरौती नहीं मिली तो वे 17 फरवरी को दोनों अगवा इंजीनियर की हत्या कर लाश भेज देगा. इस जानकारी के बाद परिजनों में और भी बेचैनी बढ़ गयी है और इन्हें अनहोनी की आशंका होने लगी है. 


परिजन बिहार के मुख्यमंत्री और पुलिस के आलाधिकारियों से भी मुलाकात की काफी कोशिश की लेकिन कहीं से भी उन्हें अबतक मदद नहीं मिली है. सभी जगह से निराश होकर परिजन ने समस्तीपुर के राजद विधायक और प्रदेश प्रवक्ता अख्तरुल इस्लाम शाहीन के साथ मिलकर मीडिया के माध्यम से ही मदद की गुहार लगाया है. 


समस्तीपुर  में राजद विधायक और अगवा इंजीनियर के परिजनों ने फर्स्ट बिहार के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री, देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से गुहार लगाया है कि जल्द ही इस मामले को संज्ञान में लेकर उल्फा उग्रवादियों के चंगुल से रामकुमार की रिहाई के लिए कार्रवाई की जाय. रामकुमार अरुणाचल प्रदेश में क्विपो आयल एंड गैस इंस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में रेडियो ऑफिसर के पद पर काम कर रहे थे. 21दिसम्बर के बाद से उनका कोई भी सुराग घरवालों को नही मिला है. 


कम्पनी के दूसरे कर्मचारियों और मीडिया से उनलोगों को जानकारी मिली कि कम्पनी से 15 करोड़ की फिरौती  के लिए उग्रवादियों ने दो इंजीनियर का अपहरण कर लिया है. आरजेडी विधायक ने बिहार और केंद्र सरकार से रामकुमार की रिहाई में पहल करने की अपील के साथ ही भरोसा दिया है कि नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी वे खुद अरुणाचल और केंद्र सरकार से बात करने की मांग करेंगे.