हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Jan-2020 02:33 PM
By Ramesh Rai
SAMSATIPUR: युवक ने लव मैरिज किया था. लेकिन लड़की वाले जबरन युवक की पत्नी को घर लेकर चले गए. पत्नी को फिर से वापस लाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई. जब इंसाफ नहीं मिला तो युवक ने समाहरणालय परिसर में आत्मदाह करने की कोशिश की. घटना समस्तीपुर समाहरणालय की है.
अफरातफरी का हो गया माहौल
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि किशन कुमार ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की. परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे अपने कब्जे में लेकर युवक की जान बचाई और फिर उसे अपने गिरफ्त में लेकर नगर थाना ले गयी.
जानकारी के मुताबिक युवक किशन कुमार सिंह वारिसनगर थाना के किशनपुर बैकुंठ गांव का रहने वाला है. उसने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर गांव की ही एक युवती से लव मैरेज किया था. लेकिन बाद में उस युवती के परिजन जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गए. अपने पत्नी को पाने की खातिर वह काफी दिनों से पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से नाराज होकर आज उसने अपनी जान देने की कोशिश की है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.