ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / बिहार: अपराधियों ने प्रत्याशी को मारी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान घटना को...

बिहार: अपराधियों ने प्रत्याशी को मारी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान घटना को दिया अंजाम

04-Nov-2020 11:19 AM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR:  बिहार में प्रत्याशी पर लगातार हमला जारी है. आज समस्तीपुर में एक प्रत्याशी को अपराधियों ने गोली मार दिया. उन्हें गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर की है. 

सुबह में निकले थे टहलने

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा क्रांतिकारी पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार दास सुबह टहलने के लिए निकले हुए थे. इस दौरान ही अपराधियों ने गोली मार दी. जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया. 

बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

बताया जा रहा है कि संजय कुमार दास अपने घर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर में सुबह टहलने के लिए निकले थे. इस दौरान ही चार बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दिया. जिसके बाद फरार हो गए. फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है. अबतक हमले के पीछे की वजहों का पता नही चल पाया है. 


बॉडीगार्ड होने के बाद भी मारी गोली

 प्रत्याशी को गोली लगी है उसको बॉडीगार्ड भी मिला हुआ है. बॉडीगार्ड राहुल कुमार ने बताया कि घटना के दौरान वह कुछ दूर पर टायलेट के लिए गए थे. इस दौरान ही बाइक सवार उनके पास आए और गोली मारकर फरार हो गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी और ऑटो से सदर हॉस्पिटल इलाज के लिए लेकर आए.