ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / सामने आया बिहार की जेलों का काला सच, 38 मिनट के वीडियो ने...

सामने आया बिहार की जेलों का काला सच, 38 मिनट के वीडियो ने खोल दी 'जनता राज' की पोल

02-Dec-2022 03:01 PM

SIWAN: बिहार की जेलों में कैदियों के लिए हर वह सुख सुविधा उपलब्ध होती हैं जो उन्हें जेल के बाहर भी मिलती हैं। ये हम नहीं करते बल्कि इस सच्चाई को बयां कर रही हैं सीवान जेल की वो तस्वीरें, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बिहार की जेलों में आपत्तिजनक सामानों का बरामद होना कोई नई बात नहीं है लेकिन सीवान मंडल कारा का जो वीडियो सामने आया है, वह काफी चौंकाने वाला है। 38 मिनट के वीडियो में बिहार की जेलों के भीतर चलने वाला सारा खेल सामने आ गया है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे जेल में तैनात पुलिसकर्मी कैदियों से मिलने के लिए आने वाले उनके परिजनों से पैसे वसूल रहे हैं। इतना ही नहीं जेल के अंदर वर्दीधारी कैदी से मसाज भी करवाते नजर आते हैं। इस वायरल वीडियो में जेल के कैदी सामानों की बिक्री करते भी दिख रहे हैं वहीं कैदियों का एक ग्रुप जेल के भीतर तास के पत्ते खेल रहे हैं। जेल के भीतर ही मौजूद किसी शख्स ने जेल के पूरे खेल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।


जेल के भीतर व्याप्त कुव्यवस्था का वीडियो सामने आने के बाद सीवान के डीएम अमित कुमार पांडेय ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके लिए डीएम ने एक टीम का भी गठन किया है। मंगलवार की रात विशेष टीम ने जेल के भीतर छापेमारी की हालांकि इस दौरान टीम के हाथ कोई आपत्तिजनक सामान हाथ नहीं लगा है। पूरे मामले पर सीवान जेल के अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बहरहाल, मामले की जांच तो लंबे समय तक चलती ही रहेगी लेकिन 38 मिनट के वीडियो ने बिहार की जेलों में व्याप्त कुव्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।