ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / समान विचारधारावाली पार्टी के साथ गठबंधन या विलय करेगी जाप, राहुल गांधी को...

समान विचारधारावाली पार्टी के साथ गठबंधन या विलय करेगी जाप, राहुल गांधी को पप्पू ने बेहतर बताया

19-Dec-2021 06:33 PM

PATNA: पटना के अदिति कम्युनिटी हॉल में जाप की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में शामिल जाप के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पप्पू यादव ने संबोधित किया। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने इस मौके पर पार्टी के विलय को लेकर बड़ी बात कही।


पप्पू यादव ने कहा कि जाप अपने समान विचारधारावाली पार्टी के साथ गठबंधन या विलय करेगी। पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता मिल-जुलकर इसका फैसला लेंगे। हमारे लिए कार्यकर्ता और विचारधारा महत्वपूर्ण हैं। पार्टी का कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव बिहार की दिशा और दशा तय करेगा। इस दौरान पप्पू यादव ने कांग्रेस पार्टी की तारीफ की और कहा कि राहुल गांधी में देश को संभालने की सारी क्षमता है।


जाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने यह भी कहा कि देश के हालात अच्छे नहीं हैं। किसान से लेकर नौजवान तक सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। बीजेपी और संघ के लोग देशवासियों को जाति और धर्म के आधार पर बांट कर राजनीति कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चल सकती है। 


पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी में सबको साथ लेकर देश को आगे बढ़ाने की क्षमता है। कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश में एक मजबूत विपक्ष तैयार होगा। अपनी आगे की रणनिति के बारे में पप्पू यादव ने कहा कि जाप पार्टी अपने समान विचारधारावाली पार्टी के साथ ही गठबंधन या विलय करेगी।