Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी
05-Mar-2022 08:09 AM
PURNEA : अपने समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया पहुंच रहे हैं। नीतीश कुमार यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित समाज सुधार अभियान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे यहां करीब दो घंटे रुकेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। समाज सुधार अभियान में प्रमंडल के पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज की जीविका दीदियां भाग लेंगी।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को 12.05 बजे हेलीकाप्टर से स्थानीय रंगभूमि मैदान पहुंचेंगे, जहां उन्हें गार्ड आफ आनर दिया जाएगा। इसके बाद वे इंदिरा गांधी स्टेडियम में फोटो गेलरी एवं स्टाल का निरीक्षण करेंगे। 12.30 बजे वे समाज सुधार अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करेंगे।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान विधानपरिषद चुनाव की आदर्श आचार संहिता के दायरे में होगा। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों को आधार बनाकर कैबिनेट विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्तों, आईजी, जीआईजी, जिलाधिकारियों व एसपी को पत्र भेजा है। कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने इनसे आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। चुनाव से सम्बद्ध डीएम, एसडीओ व अन्य पदाधिकारीगण भी इसमें शामिल नहीं होंगे।
आज पूर्णिया में समाज सुधार अभियान कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री, गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग के मंत्री, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री तथा मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव भी रहेंगे। सभी बारी-बारी से सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.50 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू होगा। इस दौरान वे लोगों को नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगे।