ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / Bihar Education: बिहार के 128 लापरवाह हेडमास्टर की कटेगी सैलरी, शिक्षा विभाग ने...

Bihar Education: बिहार के 128 लापरवाह हेडमास्टर की कटेगी सैलरी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश; जानिए.. वजह

17-Dec-2024 06:03 PM

By First Bihar

SIWAN: अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ(s.siddharth) ने बिहार के शिक्षा विभाग (Bihar Education depatrment) को दुरुस्त करने का बीड़ा क्या उठाया, विभाग के अन्य अधिकारी भी अपने अपने जिलों में एक्टिव हो गए हैं और लगातार लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और हेडमास्टर के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। सीवान में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 128 हेडमास्टर (headmaster) की सैलरी काटने(Salary cut) का आदेश जारी कर दिया है।


दरअसल, सीवान में स्कूली बच्चों का अपार कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले जिले के 128 स्कूलों के हेडमास्टर शिक्षा विभाग के निशाने पर आ गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपार कार्ड बनाने में शिथिलता बरतने वाले 128 प्रधानाध्यापकों का तीन दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया है।


128 प्रधानाध्यापकों में दारौंदा के 9, दरौली के 6, बसंतपुर के 11, बड़हरिया के 28 समेत 128 स्कूलों के हेडमास्टर शामिल हैं। बता दें कि जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का अपार कार्ड यानी आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री बनाया जाना है। इस काम में लापरवाही बरतने पर सीवान के 128 प्रधानाध्यापक का तीन दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है।


क्या है बच्चों का अपार कार्ड

यह आईडी सभी स्कूली बच्चों के आधार संख्या पर आधारित होगा, जो स्कूली बच्चों के स्कूल ट्रांसफर के समय काम आएगा। 18 साल की आयु होने पर उनके नाम से खुद मदतादा पहचान पत्र बनाने के लिए शामिल किया जा सकेगा। इसके लिए स्कूलों को अभिभावकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है। इस योजना के तहत स्कूली छात्रों के पास जल्द ही अपनी विशिष्ठ पहचान संख्या होगी। यू डायस पोर्टल के माध्यम से ही अपार आईडी बनाई जा सकेगी। इसके लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों से पहले सहमति पत्र लिया जाएगा।