मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
26-Dec-2019 07:40 AM
PATNA: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लग चुका है. पटना समेत पूरे बिहार में करीब 2 घंटे 40 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगेगा. भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू हो गया है जो 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा. ये वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसमें सूर्य एक आग की अंगूठी की तरह नजर आ रहा है.
सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है जिसमें सूर्य और पृथ्वी के मध्य में चंद्रमा आ जाता है. दक्षिण भारत इस यादगार खगोलीय घटना के मामले में भाग्यशाली होगा. तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग रहेगा. पटना के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में सूर्य ग्रहण देखने का विशेष इंतजाम किया गया है. महावीर मंदिर में सुबह 6 बजे से मंदिर के कपाट बंद कर दिये गये हैं. दोपहर 2 बजे के बाद फिर से कपाट खुल जाएंगे, वहीं दिन के 11 बजे होने वाली आरती दोपहर 2 बजे के बाद होगी.
इसके अलावा सऊदी अरब, कतर, यूएई, ओमान, श्रीलंका, मलयेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, उत्तरी मारियाना द्वीप आदि में इसे देखा जा सकेगा. पृथ्वी पर यह सबसे पहले कतर और ओमान में शुरू हुआ, वहीं भारत में यह केरल में कासरगोड के चेरुवथुर में शुरू हुआ. भारत में प्रमुख शहरों सबसे पहले मुंबई में 8:04 बजे शुरू हुआ और सबसे आखिर तक अगरतला में 11:39 बजे तक देखा जा सकेगा. वहीं पोर्ट ब्लेयर में सबसे अधिक समय 3:36 घंटे तक यह रहेगा.