ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

PATNA: महिलाओं में बढ़ते एंडोमेट्रियल कैंसर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

कार्यक्रम में बिहार-झारखंड की कई प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। डॉ.शांति राय, डॉ.अनीता सिंह, डॉ.मनीषा सिंह, डॉ.मीना सावंत, डॉ.मंजु गीता मिश्रा एवं डॉ.जे.के.सिंह, मौजूद थे।

Bihar
पटना में जागरूकता कार्यक्रम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना के तत्वावधान में महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे एंडोमेट्रियल कैंसर को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को समय पर जांच, लक्षणों की पहचान और आधुनिक इलाज के बारे में जानकारी देना था।


कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ. श्वेता राय ने बताया कि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति समय रहते सतर्कता बरतने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर जयप्रभा मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शंकर सिंह ने भी इस तरह के शैक्षणिक एवं सामाजिक प्रयासों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।


कार्यक्रम में बिहार और झारखंड की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें डॉ. शांति राय, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. मीना सावंत, डॉ. जे. के. सिंह एवं डॉ. मंजु गीता मिश्रा जैसे वरिष्ठ चिकित्सकों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए।


 विशेषज्ञों ने एंडोमेट्रियल कैंसर के शुरुआती लक्षण जैसे मासिक धर्म के बाद रक्तस्राव, पेट के निचले हिस्से में लगातार दर्द, थकावट आदि के बारे में बताया। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि शुरुआती चरण में पहचान होने पर आधुनिक तकनीकों जैसे रोबोटिक सर्जरी, कीमोथेरेपी एवं रेडिएशन से इसका प्रभावी इलाज संभव है। जयप्रभा मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शंकर सिंह ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सामाजिक प्रयास न केवल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज को स्वस्थ और सतर्क बनाने में भी योगदान करते हैं। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


टैग्स