ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

‘FIR भी कराएंगे और गिरफ्तार कर जेल भी भेजेंगे’ सैकड़ों लोगों के बीच नीतीश के मंत्री ने CO को खूब हड़काया

‘FIR भी कराएंगे और गिरफ्तार कर जेल भी भेजेंगे’ सैकड़ों लोगों के बीच नीतीश के मंत्री ने CO को खूब हड़काया

28-Aug-2023 12:35 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जमुई पहुंचे बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने सैकड़ों लोगों के बीच अलीगंज प्रखंड के सीओ को खूब हड़काया। ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के अशोक चौधरी ने सीओ को जमकर फटकार लगाया और इतना तक कह दिया कि वह सुधर जाए नहीं तो एफआईआर करा के जेल भेजवा देंगे। इस दौरान सीओ समेत जिले के तमाम बड़े अधिकारी मंत्री की फटकार को चुपचाप सुनते रहे।


दरअसल, रविवार को अलीगंज प्रखंड के +2 हाई स्कूल मिर्जागंज में जिला प्रशासन द्वारा ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया था। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य संजय सिंह, डीएम अविनाश कुमार, उप विकास आयुक्त शशि शेखर चौधरी भी साथ में थे। जमुई दौरा पर पहुंचे प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी अलीगंज के मिर्जागंज में विकास शिविर का जायजा ले रहे थे, इसी दौरान वे अलीगंज प्रखंड के सीओ के ऊपर बरस पड़े।


मंत्री अशोक चौधरी ने अलीगंज प्रखंड के सीओ को सामने बुलाया और डीएम से पूछा कि इन्हीं की शिकायत है ना, इसके बाद मंत्री ने सीओ को फटकार लगाते हुए कहा कि, 'आपके खिलाफ कई शिकायत क्षेत्र से मिलते हैं.. ऐसे काम नहीं चल पाएगा.. सरकार के पैसे से पेट नहीं भरता.. जेल जाना है आपको.. जेल जाना चाहते हैं.. इतनी शिकायत है आपकी.. सरकार तनख्वाह देती है ना.. पेट नहीं भरता है.. गलतफहमी में मत रहिएगा.. गलत काम करिएगा तो FIR भी करवाएंगे और गिरफ्तार कर के जेल भी भेजेंगे.. पब्लिक को परेशान मत करिए.. यह लास्ट वार्निंग दे रहे हैं'। मंत्री ने जिले के तमाम बड़े पदाधिकारी और सैकड़ों लोगों के सामने सीओ अरविंद कुमार को जमकर फटकार लगाई।