खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
08-Feb-2021 02:16 PM
DESK : एक समलैंगिक विवाह का मामला झारखंड के धनबाद से सामने आया है, जहां 13 और 14 साल की दो नाबालिग ने आपस में शादी रचा ली और एक साथ रहने की जिद पर अड़ गए. जब परिजनों के लाख समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने तो मामला पुलिस थाने पहुंचा. जहां पुलिस ने दोनों को समझा-बुझा कर परिजनों के पास भेज दिया.
मामला धनबाद के सरायढेला थाना इलाके की है. जहां दो नाबालिग ने आपस में मंदिर में जाकर शादी रचा ली और परिवार से अलग रहने की ठानी. लेस्बियन कपल में एक की उम्र 14 साल है तो दूसरी 13 साल की है. 14 वर्षीय लड़की अपने को प्रेमी बता रही है. वो लड़कों जैसे हेयर स्टाइल और कपड़े पहनती है. वहीं 13 साल की लड़की खुद को पत्नी बताती है और बोलती है कि एक दूसरे के बगैर हम नहीं रह सकते हैं. सवाल पूछने पर वो अपनी अपने प्रेमी से उसका जवाब सुनकर ही देती है.
इस कपल में पति बनी लड़की का कहना है कि 'वो दोनों बचपन से ही एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करती हैं. वे एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह सकती. उसने बताया कि दोनों ने कुछ दिन पहले मंदिर में शादी की थी औरपास में ही एक झोपड़ी में रहने लगीं. इस बीच दोनों ने अपने एक फ्रेंड से भी मदद लेनी चाही, लेकिन ऐसा मामला देख उसने उनकी मदद करने से मना कर दिया. जिसके बाद दोनों वापस घर लौट गई.
तभी 13 साल की लड़की की मांग में सिंदूर औऱ गले में मंगलसूत्र पहने जब मां ने देखा तो मामला सामने आ गया. परिजन दोनों को लेकर सरायढेला पहुंचे. जहां दोनों ने साथ रहने की बात कही. अपने आप को पति बताने वाली लड़की ने कहा कि 'अभी हम दोनों नाबालिग हैं. जब हम बालिग हो जाएंगे तो अपनी पत्नी को उसके घर से ले आएंगे और अपने साथ ही रखेंगे. मैं उसे इतना प्यार दूंगा कि फिर दोबारा कभी पुलिस थाना का मुंह नहीं देखना पड़ेगा. इस बीच यदि उसके साथ उसके घर वालों ने कोई ज्यादती की तो मैं उसी वक्त उसे अपने साथ ले जाऊंगा. इसी शर्त के साथ हम अपने-अपने परिवार के पास बालिग होने तक के लिए लौट रहे हैं'.
वहीं पत्नी बनी लड़की ने कहा, 'मैं उससे बहुत प्यार करती हूं. वो मेरा पति है और मैं उसकी पत्नी. लेकिन अभी हम नाबालिग हैं. इसलिए फिलहाल हम अपने परिवार के पास जा रहे हैं. बालिग होने पर मेरा साथी मुझे अपने साथ ले जाएगा.' वहीं इस शादी के बाद से दोनों के परिजन काफी गुस्से में थे. पुलिस ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया.