बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
29-Nov-2020 07:38 AM
By Niraj Kumar
SAHARSA : सहरसा जिले के सौरबाजार से गत मंगलावर को अपहृत इंजीनियर को चार दिनों बाद सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार भी किया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
दरसल बीते मंगलवार को सौर बाजार थाना क्षेत्र के बखरी समदा रोड पर बदमाशों ने मनरेगा के जेई का अपहरण कर लिया था. उस समय जेई मुकेश कुमार भारती अपने कार्यालय से अपने घर सकरौली लौट रहे थे.अपहरण के बाद जेई के पिता से अपहरणकर्ताओं ने 15 लाख फिरौती की मांग की थी.
।घटना को गंभीरता से लेते हुए सहरसा एसपी राकेश कुमार ने जेई की बरामदगी के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया था और लगातार छापेमारी की जा रही थी. एसआईटी के दबिश को देखते हुए अपहरणकर्ताओं ने जेई को सहरसा के कचहरी चौक के पास छोड़ दिया, उसके बाद जेई ने किसी से मोबाइल लेकर पुलिस से संपर्क किया और पुलिस थाने पहुंचे.
इस मामले पर एसपी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पुलिस की दबिश की वजह से अपहरणकर्ताओं ने जेई मुकेश कुमार भारती को शहर में लाकर छोड़ दिया. इस अपहरणकांड में संलिप्त एक शातिर अपराधी भरत यादव की गिरफ्तारी हुयी है जिसपर विभिन्न थानों मे दर्जनो मामले दर्ज है.वहीं अपहृत मुकेश की माने तो उसे अपहरणकर्ता जबरन उठा ले गए और उसके आंख पर पट्टी बांध कर चार दिनों तक अपने साथ रखा. शुक्रवार की रात उसे कचहरी ढाला के पास लाकर छोड़ दिया और घर जाने के लिये 1500 रुपये भी दिया.