ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये नीट छात्रा मौत मामले में CBI की एंट्री, पटना के शंभू हॉस्टल पहुंची जांच टीम Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल

SAHARSA NEWS: मछली की आड़ में शराब की तस्करी, पिकअप वैन से बड़ी खेप बरामद

SAHARSA NEWS: मछली की आड़ में शराब की तस्करी, पिकअप वैन से बड़ी खेप बरामद

29-Sep-2024 05:42 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों मना है ऐसा करने पर सजा का प्रावधान है। लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए धंधेबाज तरह-तरह का हथकंडा अपना रहे हैं।  


कभी एम्बुलेंस में भरकर शराब दूसरे राज्यों से लाते हैं तो कभी दूध वाले टैंकर तो कभी वाहनों में तहखाना बनाकर शराब बिहार में लाते हैं। कई बार तो पकड़े भी जाते हैं। इस बार बिहार के सहरसा जिले में मछली की आड़ में शराब की बड़ी खेप लाई गयी थी। पुलिस ने मछली का दाना लदे पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद की है। हालांकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गये।


पिकअप वैन से 379 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि इस बात की गुप्त सुचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में शराब की बड़ी खेप को सहरसा लाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर  गोबरगढ़ा मत्स्यगंधा झील के पास जब पुलिस ने पिकअप वैन को रुकवाया तो ड्राइवर पुलिस को देखते ही भाग गया। 


जब पुलिस ने पिकअप वैन की तलाशी ली तो देखा कि ऊपर से मछली का जीरा लदा हुआ था और नीचे में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखा हुआ था। बरामद शराब की कीमत ढाई लाख रूपये आंकी गयी है। वही शराब अधिनियम एक्ट के तहत सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस शराब कारोबारी का पता लगाने में जुटी है। वही रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पिकअप वैन के मालिक का पता लगाया जा रहा है।