पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
29-Feb-2024 11:50 AM
By First Bihar
PATNA: विधानसभा में गुरुवार को विपक्षी विधायकों ने स्पीकर पर आरोप लगाया कि उन्हें सवाल पूछने का मौका नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया और वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन भारी हंगामा करने के बाद विपक्ष सदन से वॉक आउट कर गया।
दरअसल, सदन की कार्यवाही के बीच आरजेडी विधायकों ने स्पीकर पर आरोप लगाया कि स्पीकर उन्हें बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। इसके बाद आरजेडी विधायक ललित यादव समेत विपक्ष के कई विधायक वेल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। जिसके बाद सम्राट चौधरी ने विपक्ष को रोकने की कोशिश की लेकिन विपक्षी सदस्य यह आरोप लगाते रहे कि स्पीकर उन्हें मौका नहीं दें रहे हैं इस लिए वह सदन में रहकर क्या करेंगे।
विपक्ष के आरोप पर स्पीकर नंदकिशोर यादव भड़क गए और विपक्षी विधायकों को सख्त लहजे में चेतावनी दे दी। स्पीकर ने कहा कि सदन नियम और कायदे कानून से चलता है। वेल में पहुंचकर हंगामा करने से किसी की कोई बात नहीं सुनी जाएगी। सदन नियमावली के अनुसार ही चलेगा किसी की मर्जी से सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी। स्पीकर की बात सुनने के बाद विपक्षी सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए।