ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / ‘सदन में नहीं रहना है तो इस्तीफा दें तेजस्वी’ विधानसभा की कार्यवाही में...

‘सदन में नहीं रहना है तो इस्तीफा दें तेजस्वी’ विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं होने पर भड़के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

22-Feb-2024 05:34 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा के बजट सत्र से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दूरी बना ली है। जन विश्वास यात्रा पर निकलने के कारण तेजस्वी यादव विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हो रहे हैं। इसको लेकर सत्ताधारी बीजेपी ने आपत्ति जताई है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होना है तो उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 


डिप्टी सीएम और पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी के सदन में नहीं आने पर जोरदार हमला बोला। विजय सिन्हा ने कहा कि पहली बार पथ निर्माण विभाग का बजट पेश करने का मौका मिला लेकिन सदन से पूर्व पथ निर्माण मंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गायब रहे। उम्मीद थी कि सदन में चर्चा के दौरान उनके अनुभव से सदन को कुछ लाभ भी मिलेगा लेकिन ये बिहार के ऐसे नेता प्रतिपक्ष हैं जो सदन चलता है तो जनता के बीच विश्वास हासिल करने पहुंच जाते हैं और जब सदन बंद रहता है तो दिल्ली में विश्वास हासिल करते हैं।


उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेवारी का नेता प्रतिपक्ष द्वारा निर्वहन नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिंदगी के खेला में तो सफल नहीं हुए लेकिन कई झमेला को आमंत्रित कर दिए। उनके जिस विभाग के अंदर जाइए झमेला ही झमेला नजर आ रहा है। जो लोग जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा और अकूत संपत्ति के मालिक बन गए। जनता ने जिन्हें सेवा करने का मौका दिया उन्होंने जनता के विश्वास को तोड़ने का काम किया है और अब जन विश्वास यात्रा कर रहे हैं। सत्र के दौरान अगर नेता प्रतिपक्ष सदन में नहीं रहते हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें लग रहा है कि उनकी की गई गड़बड़ियां उजागर हो जाएंगी इसलिए सदन छोड़कर भाग गए हैं।