ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
02-Dec-2022 07:49 AM
PATNA : राजधानी पटना की सड़कों पर कचरा फेंकने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। ऐसा करने वालों के लिए अब एक प्लान तैयार किया गया है, जिसके बाद उन्हें भारी फ़ज़ीहत झेलनी पड़ेगी। कचरा मुक्त प्वाइंट पर बोर्ड लगाकर इन लोगों का नाम सार्वजनिक किया जाएगा। खुले में कचरा फेंकने वाले लोगों, घरों, दुकानों और संस्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। पटना नगर निगम कल यानी शनिवार से बोर्ड लगाना शुरू कर देगा।
सभी कचरा मुक्त प्वाइंट पर पटना नगर निगम की ओर से ब्लैक बोर्ड लगाया जा रहा है। कल यानी शनिवार से सभी जीबीपी पॉइंट पर ब्लैक बोर्ड लगने शुरू हो जाएंगे। इन ब्लैक बोर्ड पर ऐसे लोगों के नाम लिखे जाएंगे जो खुले में कचरा फेंकते हैं, चाहे वह घरों के लोग हों, कोई दुकानदार हो या कोई संस्थान ही क्यों न हो। पटना नगर निगम की टीम उन्हें माला पहनाकर सम्मानित करेगी। मिशन 26 जनवरी के लिए नगर प्रबंधक, जोनल एवं वार्ड स्तर पर टीम बनाई गई है। इसके साथ ही मुख्यालय स्तर पर भी इन कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए टीम का गठन किया गया है। 26 जनवरी को इस प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
पटना नगर निगम द्वारा सभी 75 वार्डों में यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए चार तारीख भी निर्धारित किए गए हैं। कुल 19 जोन में बंटे वार्डों के अनुसार सभी वार्डों को कवर किया जाएगा। ये जागरूकता कार्यक्रम 5 दिसंबर से शुरू होकर लगातार चलाया जाएगा।