हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Dec-2019 05:47 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव को सड़क जाम का सामना करना पड़ा. मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम में सभा संबोधित कर वापस पटना लौटने के दौरान पप्पू यादव को परेशानी झेलनी पड़ी. सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गई. मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस रास्ते से गुजरने के दौरान जाप संरक्षक फंस गए.
मुजफ्फरपुर के बेनीबाद ओपी इलाके में एनएच 57 पर पिरौंछा गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान पिरौंछा गांव के रहने वाले लालू यादव के बेटे अनरजीत कुमार के रूप में की गई. घटना के बाद मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन को आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया. इस जाम में आप संरक्षक पप्पू यादव भी फंस गए. पप्पू यादव ने लोगों को काफी समझाया. उन्होंने पार्टी की ओर से मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की मदद भी की.
पप्पू यादव ने बताया कि पार्टी की ओर से मदद करने के अलावा उन्होंने स्थानीय प्रशासन से सरकार कि ओर से 4 लाख रुपये के रूप में मिलने वाली मदद राशि देने की भी मांग की. उन्होंने युवक की मौत पर दुःख जताया.