मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
04-Aug-2020 08:52 AM
LAKHISARAI: ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. सभी लोग एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए जा रह थे. इस दौरान ही रास्ते में यह हादसा हो गया है. यह घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुआ है.
तीन एक ही परिवार के रहने वाले
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पिपरिया प्रखंड के रामचंद्रपुर गांव के तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक मृतक गाड़ी का ड्राइवर हैं. जैसे ही इसकी सूचना गांव में मिली तो कोहराम मच गया है. हादसे में चार बच्चे घायल हो गए हैं.
खड़ी ट्रक में मारी टक्कर
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और खड़ी ट्रक में सामने से टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही चारों की मौत हो गई. इस हादसे में चार बच्चे बच गए. इन बच्चों को इलाज के लिए कोरबा में भर्ती कराया गया है. सभी गोकुल नगर में एक दुग्ध कारोबारी के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा जा रहे थे. पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार होने की वजह से स्कार्पियो चालक को नजदीक पहुंचने पर ट्रेलर के खड़े होने का आभास हुआ पर वह गति नियंत्रित नहीं कर सका और भीषण टक्कर हो गई.