ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / सड़क हादसे में रिटायर्ड DSP की मौत, भतीजी की शादी में शामिल होने...

सड़क हादसे में रिटायर्ड DSP की मौत, भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे गांव

01-Dec-2022 07:51 AM

GOPALGANJ: खबर बिहार के गोपालगंज से है, जहां एक कंटेनर ने रिटायर्ड डीएसपी को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक रिटायर्ड डीएसपी चंद्रमा सिंह हैं। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के मधुबनी बरहमा गांव की है। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फुट उठा और उन्होंने NH जामकर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ रिटायर्ड डीएसपी की भतीजी की 3 दिसंबर को शादी होने वाली थी। इसीलिए वे अपने बुलेट से घर जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही एक कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया। घटना की चपेट में आने के बाद उन्होंने घटनास्थल पर ही अपना दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बरौली यथाना क्षेत्र के बनकट गांव के रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी चंद्रमा सिंह के रूप में की गई है। 




घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर खूब बवाल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। घर में शादी का माहौल भी अब मातम में तब्दील हो गया है। गोपालगंज नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया है कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।