ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / सड़क हादसे में रेलकर्मी की मौत : इलेक्टिशियन के पद पर था तैनात

सड़क हादसे में रेलकर्मी की मौत : इलेक्टिशियन के पद पर था तैनात

23-Jun-2024 09:16 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक रेलकर्मी की मौत हो गई है।


दरअसल, बेगूसराय में बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार रेलकर्मी की मौत हो गई। यह घटना सिंघौल थानाक्षेत्र के सुशील नगर के समीप एनएच 31 की है। इस घटना में मृतक रेल कर्मी की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड 1 निवासी मोहम्मद जैनुल का 47 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है। 



मृतक के परिजनों ने बताया कि नौशाद रेलवे में काम करता था। जो टेक्नीशियन के पद पर बरौनी में पदस्थापित था। मृतक नौशाद की नाइट ड्यूटी थी। ड्यूटी करने के लिए वह बाइक से बरौनी जा रहा था, तभी सुशील नगर के समीप एनएच-31 पर बोलेरो और बाइक में टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार रेलकर्मी नौशाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिंघौल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


उधर,  इस संबंध में पुलिसकर्मी ने बताया कि रात में सुशील नगर के समीप एनएच 31 पर यह घटना हुई है। बोलेरो और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिसमें बाइक सवारी युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शव को सदर अस्पताल में भेज दिया गया। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर पता चला कि मृतक रेलकर्मी है। युवक की पहचान कर परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।


वहीं पुलिस ने घटनास्थल से बोलेरो को जब्त कर लिया है। हालांकि वाहन चालक भागने में सफल रहा। मृतक नौशाद बरौनी जंक्शन पर इलेक्ट्रीशियन के रुप में कार्यरत था। रात की ड्यूट पर जाने के क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गया।