बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
06-May-2023 08:37 AM
By DHEERAJ
JAMUI : बिहार में सड़क हादसे में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क हादसे में एक पुलिस जीप बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसमें 7 लोग सवार थे। इसमें 2 पुलिस जवान की मौत हो गयी है बाकी लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के महेशापत्थर मुख्य मार्ग के पास डीजे लदा पिकअप वाहन और चकाई थाना की पुलिस जीप के बीच भीषण भिड़ंत हो गयी। जिसमें 2 होमगार्ड जवान की मौत हो गयी। मृतक जवान की पहचान अरविंद सिंह और कौशलेंद्र यादव के रूप में हुई है। जबकि पांच से अधिक पुलिस जवान बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। घायल जवानों में सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह, होमगार्ड जवान कुंदन गुप्ता, कातेश्वर यादव, वकील महतो, विनय यादव, काशी मंडल का नाम शामिल है। जिनका इलाज जमुई और देवघर अस्पताल में चल रहा है। इसमें से दो की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया है। इसके आलावा पिकअप सवार 6 लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि, गिरिडीह की ओर से सोनो जा रहा डीजे लदा पिकअप वाहन जा रहा था और पुलिस गश्ती गाड़ी बामदह से चकाई थाना की ओर जा रही था। इतने में महेशपत्थर मोड़ के पास जीप में आमने-सामने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि डीजे लगा पिकअप वाहन पुलिस जीप के ऊपर चढ़कर पलट गया।
इधर, इस सूचना मिलते ही चंद्रमंडी और चकाई थाना के पुलिस घटनास्थल पर देर रात पुलिस लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।