ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / लोकआस्था के महापर्व पर नीतीश सरकार की नई पहल, सभी जिलों में भगवान...

लोकआस्था के महापर्व पर नीतीश सरकार की नई पहल, सभी जिलों में भगवान भाष्कर महोत्सव का होगा आयोजन

18-Oct-2019 07:08 AM

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर इस बार नीतीश सरकार नई पहल करने जा रही है। राज्य सरकार में सभी जिलों में भगवान भाष्कर महोत्सव करने का फैसला किया है। राज्य के कला संस्कृति विभाग की तरफ से सभी जिलों में इसका आयोजन किया जाएगा। 


कला संस्कृति विभाग ने भगवान भाष्कर महोत्सव के लिए सभी जिलों को राशि भी मुहैया करा दी है। इस महोत्सव के दौरान जिलास्तर पर विभाग की तरफ से स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। विधायक ने इस महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर जो रूपरेखा बनाई है उसके मुताबिक सभी जिलों में किसी एक छठ घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 


भगवान भाष्कर महोत्सव का आयोजन 2 से 3 घंटे के लिए सभी जिलों में होगा। इसमें स्थानीय कलाकार छठ से जुड़े गीतों की प्रस्तुति करेंगे। राज्य की कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि छठ के महत्व को देखते हुए विभाग ने पहली बार इस तरह के महोत्सव को आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की है।