रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
26-Feb-2024 09:33 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: ससुराल आए दामाद की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। ससुराल से दो किलोमीटर दूर सड़क से पुलिस ने शव को बरामद किया। मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान पाये गये हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल आया हुआ था। घर में खुशियों का माहौल था लेकिन इस घटना को बाद घर में मातमी सन्नाटा पसर गया।
जमुई के सदर थाना क्षेत्र के ताजपुर इलाके से मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक युवक की पहचान विजय रावत 32 वर्ष पिता बिंदू रावत खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक विजय रावत बीते रविवार को अपने ससुराल दंड गांव तिलक समारोह में आए हुए थे। लेकिन अगले ही दिन सोमवार को ताजपुर इलाके में सड़क के किनारे से शव बरामद हुआ।
मृतक के बड़े साले अमित मंडल ने बताया की छोटे भाई का तिलक रविवार रात में था। इसी को लेकर लेकर ससुराल आए हुए थे। सभी लोग तिलक कार्यक्रम में व्यस्त थे। सोमवार दोपहर जमुई पुलिस के द्वारा घटना की सूचना मिली। अमित ने बताया कि 2 मार्च को छोटे भाई की शादी होने वाली थी जिसे लेकर 25 फरवरी रविवार तिलक हुआ था। घटना के बारे में जमुई थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान किसी अज्ञात गाड़ी के चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।