बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
07-Nov-2023 03:33 PM
By First Bihar
PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह लोकसभा चुनाव से पहले लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरन वो यदि सबसे अधिक हमलावर किसी पर दिख रहे हैं तो वो लालू परिवार है। शाह लालू परिवार को अपराध बढ़ाने वाला और भ्रष्टाचार करने वाला परिवार तक कह डालते हैं। ऐसे में अब इसको लेकर राजद नेत्री और बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बड़ा पलटवार किया है।
राबड़ी देवी ने कहा कि- अमित शाह बिहार आकर लगातार ग़लत बयानबाज़ी करते है। वो जातीय गणना का रिपोर्ट पेश होने के बाद यादव और मुस्लिम की आबादी पर सवाल उठा रहे है। इसके उनकी घबराहट नजर आती है। इससे साफ़ यह मालूम होता है कि भाजपा की सरकार इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। अगर उनको जाती आधारित गणना से उनको एतराज है तो वह पूरे देश में जाति आधारित गणना करवा कर देख लें। केवल अमित शाह को थेथरई करने की आदत है। उनसे कुछ नहीं हो सकता है। अब बिहार में भी राज्य सरकार ने अपने बूते पर इसको करवाया है। बीजेपी की मानसिकता है कि बैकवार्ड जाति के लोग आगे नहीं बढ़े। आजादी के पहले से भी लोगो में यही मानसिकता थी अभी भी यही मानसिकता है। पीएम मोदी और अमित शाह आजकल बेरोज़गार हो गये है इसलिए बेकार का बयान देते रहेते है।
उसके अलावा उन्होंने कहा कि-भाजपा शुरू से ही लोग हमलोग के खिलाफ है। अब बीजेपी सरकार हमारे छोटे- छोटे बच्चो को परेशान करने में लगी है। लेकिन, देश समेत बिहार की जनता हम लोग के साथ है। इसके बाबजूद बेल पर बेल दे कर जान- बुझकर हमलोगों को परेशान किया जा रहा है। अब हमलोग डरने वाले नहीं है।
उधर, सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स की रेड को लेकर अमित शाह ने कहा कि - बार - बार बिहार आने से अच्छा है की अमित शाह बिहार में ही अपना घर बना लें। नोटबंदी में बीजेपी ने हर जगह पर अपना घर बनवाया है और तमाम तरह की सुविधा बहाल करवा लिया है तो हम तो यही कहते हैं की यहां भी घर बना लिगीय। लेकिन, ध्यान रखिए की जनता सब देख रही है। रही बात मेरे घर रेड की तो हम तो कहते हैं कि अमित शाह खुद आकर मेरे घर की जांच कर लें , मैं खुद खड़े होकर पूरे घर की जांच करवाऊंगी। मेरे घर के साथ पूरे बिहार के हर घर की जांच करवा ले ये लोग पर कहीं भी इनको कुछ नहीं मिलने वाला है।