मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन
03-Feb-2021 05:54 PM
PATNA : इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने जो मर्डर की जो कहानी सुनायी है उसे रूपेश की विधवा ने झूठ का पुलिंदा करार दिया है. रूपेश की पत्नी नीतू सिंह ने कहा है कि रोड एक्सीडेंट के बाद रूपेश सिंह की किसी से कोई मारपीट नहीं हुई थी. पुलिस जिस जगह पर एक्सीडेंट की बात बता रही है वहां एक्सीडेंट हुआ ही नहीं था. एक्सीडेंट के बाद रूपेश की गाड़ी का किसी ने पीछा नहीं किया था.
किसी को बचा रही है पुलिस
रूपेश सिंह हत्याकांड के खुलासे के बाद नीतू सिंह से मीडिया ने बात की. नीतू सिंह ने कहा-पुलिस जो बोल रही है वह बिल्कुल गलत बात है. रूपेश सिंह ने कहां मारपीट की, कहां है वीडियो फुटेज. पुलिस मुझे सीसीटीवी फुटेज दिखाये. रूपेश सिंह की हत्या की जो कहानी सुनायी जा रही है वह सही नहीं है. किसी को बचाया जा रहा है. नीतू सिंह बोली-मुझे न्याय चाहिये.
मारपीट की कोई घटना तक हीं हुई थी
रूपेश की पत्नी नीतू सिंह ने कहा कि रूपेश की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था. रूपेश सिंह ने उस घटना के बारे में बताया था. उन्होंने बताया कि कोई पीछे से गाड़ी में धक्का मार कर भाग गया था. वो गाड़ी से उतरे और वो आदमी भाग गया. रूपेश ने उसे ठीक से देखा तक नहीं था मारपीट की बात कहां से आ गयी है. कोई बात नहीं हुई, कोई बहस नहीं हुई थी. एकदम झूठ बात है. अगर कोई सबूत है तो पुलिस दिखाये.
रूपेश की पत्नी ने कहा है कि किसी को बचाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस बताये की किसे बचाया जा रहा है. हम पुलिस की बात को नहीं मानते. गलत कहानी बतायी जा रही है. नीतू सिंह ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिये.
गौरतलब है कि पटना पुलिस आज रूपेश मर्डर कांड की कहानी लेकर सामने आयी. पुलिस ने कहा कि नवंबर में रूपेश की गाडी का एक एक्सीडेंट हुआ था. उसके बाद एक बाइक सवार से रूपेश सिंह की लड़ाई हुई थी. रूपेश ने उसे जमकर पीटा था. उसी घटना का बदला लेने के लिए रूपेश सिंह की हत्या कर दी गयी.
पुलिस की इस कहानी को रूपेश के परिवार वालों से लेकर दूसरे जानकारों ने खारिज कर दिया है. रूपेश को जानने वाले बता रहे हैं कि वे मारपीट करने वाले स्वभाव के नहीं थे. परिजन कह रहे हैं कि ऐसा कोई एक्सीडेंट हुआ ही नहीं. कोई मारपीट नहीं हुई. पुलिस कह रही है कि मारपीट हुई और उसके कारण ही हत्या कर दी गयी.
पुलिस की इस कहानी में सैकड़ों छेद हैं. पटना के एसएसपी ने जो कहानी सुनायी वो खुद अपनी पोल खोल दे रही है. लेकिन सरकार को पीठ थपथपाने का मौका मिल गया है.