ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
14-Jan-2021 05:56 PM
SARAN : पटना में हुए रुपेश मर्डर केस के बाद बिहार की सियासत में घमासान मचा हुआ है. घटना को लगभग 48 घंटे होने को हैं लेकिन अबतक पुलिस के हाथों कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका है. इधर पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सासंद सुशील मोदी आज रुपेश सिंह के पैतृक आवास जलालपुर स्थित संवरी गांव पहुंचे जहां उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.
सुशील मोदी ने कहा कि आज बिहार में अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार नहीं है. अपराधी कोई भी क्यों न हो, उसे पकड़ लिया जाएगा, इसके लिए छानबीन जारी है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश जारी है. जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी. सुशील मोदी के साथ स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सारण जिला भाजपा अध्यक्ष राम दयाल शर्मा भी मौजूद थे.
आपको बता दें कि रुपेश सिंह की हत्या के बाद राज्य के सियासी गलियारे में काफी बवाल मच गया है. विपक्षी दल लगातार मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं. खुद बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने भी पांच दिन में मामला सुलझा लेने या सीबीआइ को सौंपने का अल्टीमेटम दिया है.