ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत

रुपेश हत्याकांड : पुलिस के हाथ 3 दिन बाद भी खाली, कॉल डिटेल-CCTV फुटेज में उलझी पुलिस

15-Jan-2021 10:20 AM

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रहे रुपेश सिंह की हत्या के 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. इस ब्लॉइंड केस की जांच कर रही पुलिस अभी तक कॉल डिटेल- सीसीटीवी फुटेज में ही उलझी हुई है. अभी तक न तो शूटर पकड़े जा चुके हैं और न ही हत्या के पीछे का कारण पता चल सका है. 

तीन दिन बीत जाने के बाद भी एसटीएफ और एसआईटी के हाथ पूरी तरह से खाली हैं. अभी पुलिस छापेमारी, कॉल डिटेल, व्हाट्सएप मैसेज, टावर डंप, सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी हुई. शक के आधार पर उठाए गए 15 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन कुछ भी पता नही चल सका है. 

अपने-अपने अनुमान के आधार पर मार्केट में चर्चा का बाजार गर्म है. कुछ लोग इसमें सफेदपोश का हाथ बता रहे हैं तो कुछ इसे टेंडर और रुपयों से जुड़ा मामला बता रहे हैं. पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह कि अपराधी को न तो किसी ने देखा है और न ही कहीं सीसीटीवी फुटेज में उन्हें देखा जा रहा है. 

बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर को मंगलवार की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर घर के दरवाजे पर गोलियों से भून दिया गया था. पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक माने जाने वाले पुनाइचक में इस हाईप्रोफाइल मर्डर की वारदात के बाद से पुलिस अफसरों की नींद उड़ गई है. आज तीन दिन से अधिक हो गए हैं लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है.